May 17, 2026

महासमुंद : जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 12 फरवरी को आयोजित होगी

महासमुंद, 11 फरवरी 2026। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 12 फरवरी 2026 को शाम 4.30 बजे जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

बैठक में जिले के बैंकिंग आंकड़ों, वार्षिक साख योजना, शैक्षिक ऋण, एसएमई एवं मुद्रा ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना तथा डेयरी एवं मत्स्य पालन से जुड़े ऋण प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान की प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी।

कलेक्टर श्री लंगेह ने बैठक में जिले के सभी बैंकरों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।