March 4, 2026

महासमुंद में प्राकृतिक आपदा में मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

महासमुंद, 13 फरवरी 2026 – कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 (आर.बी.सी. 6-4) के तहत प्राकृतिक आपदा में मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिस को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

पिथौरा विकासखंड के ग्राम गिरना में पानी में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में, मृतक श्री सुदामा यादव की पत्नी श्रीमती सविता यादव को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

कलेक्टर ने कहा कि यह सहायता राशि मृतक परिवार को आपदा से उत्पन्न कठिनाइयों से राहत देने के उद्देश्य से प्रदान की जा रही है।