May 14, 2026

Mahasamund में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जनभर लोग घायल; गांवों में दहशत

महासमुंद: Mahasamund जिले के ग्राम जामपाली और जंघोरा में एक पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में भय का माहौल है। कुत्ते के हमले में अब तक करीब एक दर्जन लोग घायल हो चुके हैं।

घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल Pithora स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया।

जानकारी के अनुसार, आवारा कुत्ता बेहद आक्रामक हो गया है और गांव की गलियों में घूम-घूमकर लोगों पर हमला कर रहा है। इस वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं, वहीं बच्चों को खास तौर पर घर के अंदर रहने की हिदायत दी जा रही है।

घायलों में भूषण ध्रुव, संतोष देवांगन, दृष्टि दीवान, रामलाल ध्रुव, मनोज अग्रवाल, धनंजय ठाकुर, तेज बाई, रूपेश तिवारी, रोशनी सिन्हा और भूमि साहू समेत अन्य लोग शामिल हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस कुत्ते को पकड़ा जाए, ताकि किसी और को नुकसान न पहुंचे।