रायपुर। महासमुंद पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 281.900 किलो (2 क्विंटल 81.900 किलोग्राम) गांजा जब्त किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत ₹1.40 करोड़ है। मामले में महाराष्ट्र के पांच तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
सूचना मिलने पर एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने NH 53, रेहटीखोल रोड पर नाकाबंदी की। मौके पर फार्चुनर (MH 12 WC 0090) और स्कार्पियो (MH 12 YH 0090) गाड़ियां पकड़ी गईं, जिनमें बोरियों में गांजा भरा हुआ था। आरोपियों ने बताया कि गांजा जिला फुलवानी, ओडिशा से पुणे, महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था।
जांच में कुल ₹2.06 करोड़ मूल्य का सामान जब्त किया गया, जिसमें शामिल हैं:
- 281.900 किलो गांजा (₹1.40 करोड़)
- फार्चुनर वाहन (₹40 लाख)
- स्कार्पियो वाहन (₹25 लाख)
- 4 मोबाइल
गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं:
- प्रशांत शंकर गोले (38), पिता शंकर गोले
- क्षितिज वीरसेन जाधव (21), पिता वीरसेन जाधव
- अक्षय नंदकुमार निगम (27), पिता नंदकुमार निगम
- अभिषेक डेविड जगले (26), पिता डेविड जगले
- महेश काटकर (39), पिता धोनडिराम काटकर
पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।





