12 फरवरी तक करा सकती हैं पंजीयन
महासमुंद, 11 फरवरी 2026। जिले की ग्रामीण युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा निःशुल्क 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की इच्छुक प्रतिभागी इस निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए रिक्त सीटों पर 12 फरवरी 2026 तक पंजीयन करा सकती हैं।
पंजीयन के लिए बीपीएल राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 4 फोटो एवं न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण अंकसूची आवश्यक होगी।
पंजीयन एवं प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी के लिए प्रतिभागी
📞 कमलेश पटेल – 79997 00673
📞 अक्षय सिंह राजपूत – 83194 62874
📞 राजू निर्मलकर – 91310 65767
पर प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।




