रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस संगठन में अहम बदलाव किया गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस (AIMC) की अध्यक्ष अलका लांबा ने विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जारी आदेश के मुताबिक, संगीता सिन्हा स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। संगठन में यह फेरबदल पार्टी की आगामी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
संगीता सिन्हा की नियुक्ति के बाद महिला कांग्रेस में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर पकड़ और बेहतर हो सके।





