September 4, 2026

Manendragarh News: रेलवे लाइन किनारे नाले में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे नाले में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शारदा मंदिर के पीछे मिला शव

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राकेश यादव के रूप में हुई है। उसका शव वार्ड नंबर 14 में शारदा मंदिर के पीछे रेलवे लाइन के किनारे स्थित नाले में मिला।

शव मिलने के बाद मौके पर जुटी भीड़

युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।