DURG NEWS UPDATE: दुर्ग। मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन Manish Parakh को सामाजिक दायित्वों और जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री Ramdas Athawale के हाथों प्रदान किया गया।
दुर्ग जिले के सफल उद्यमी के रूप में पहचान बना चुके Manish Parakh ने व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, साइबर जागरूकता और सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि समाज के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने इस सम्मान के लिए सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया।
Manish Parakh द्वारा संचालित सामाजिक पहलों में लाइफकेयर डायग्नोस्टिक्स के माध्यम से नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन, पिछले सात वर्षों से मुफ्त एम्बुलेंस सेवा का संचालन तथा नियमित स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा देने के लिए हेल्थ कार्ड योजना शामिल है।
उन्होंने युवाओं के कौशल विकास के लिए विशेष डिग्री कार्यक्रमों की शुरुआत करने के साथ-साथ ‘मोर शहर मोर जिम्मेदारी’ अभियान के तहत दुर्ग शहर के गांधी चौक, शहीद चौक, वाई-शेप ब्रिज चौक और कचहरी चौक के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों में भी योगदान दिया है।
इसके अलावा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग को ट्रैफिक बैरिकेड उपलब्ध कराए गए। महावीर स्कूल के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने विद्यालय के जीर्णोद्धार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उन्होंने दुर्ग पुलिस के साथ मिलकर ‘साइबर प्रहरी’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अभियान में दुर्ग रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर साइबर सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
सामाजिक सेवा, जनकल्याण और विकास कार्यों में निरंतर योगदान के लिए मिला यह सम्मान क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।





