विष्णु देव साय से आज महानदी भवन स्थित मंत्रालय में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने 21 एवं 22 फरवरी 2026 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के ग्राम चाँपा (सैंहा) में आयोजित होने वाले 80वें छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज महा-अधिवेशन के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने महा-अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और समाज की एकजुटता व सामाजिक समरसता के प्रयासों की सराहना की।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर टंक राम वर्मा, केन्द्रीय महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष जागेश्वर बघेल, राज प्रधान बलौदाबाजार श्रीमती सुनीता वर्मा, चिन्ता राम वर्मा (चंदखुरी), जगेश्वर प्रसाद वर्मा (रायपुर), अर्जुन राज हरी राम वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा, रघुनंदन वर्मा सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महा-अधिवेशन में समाज के विभिन्न मुद्दों, संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।





