महुआ बीनने गए ग्रामीण पर हाथी का हमला, मौके पर मौत
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: मरवाही वन मंडल के सिवनी बीट क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दंतैल हाथी ने 55 वर्षीय त्रिलोचन सिंह पर हमला कर दिया। जंगल में महुआ बीनने गए ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह 4 बजे जंगल में हुआ हादसा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: ग्राम पंचायत पोंडी के डडिंया गांव निवासी त्रिलोचन सिंह सुबह करीब 4 बजे जंगल गए थे, तभी उनका सामना हाथी से हो गया और हाथी ने उन्हें कुचल दिया।
कटघोरा से पहुंचा दंतैल हाथी, इलाके में दहशत
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:
बताया जा रहा है कि यह वही अकेला हाथी है जो 1 अप्रैल को कटघोरा के पसान क्षेत्र से निकला था। सोन नदी पार कर यह डडिंयाडोंगरी के जंगल तक पहुंच गया है, जिससे आसपास के गांवों में डर का माहौल है।
वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: घटना की सूचना मिलते ही वनरक्षक शाहिद खान, सरपंच हेमचंद मरावी और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।
सीमावर्ती गांवों में अलर्ट, जंगल जाने से मना
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: इलाका मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा से सटा होने के कारण आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल जंगल न जाएं और विशेष सावधानी बरतें।





