July 30, 2026

दुर्ग: धान खरीदी केंद्र में भीषण आग, 300 बोरा धान जलकर खाक

दुर्ग। जिले के कोड़िया धान खरीदी केंद्र में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से करीब 300 बोरा धान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

धान खरीदी केंद्र में मची अफरा-तफरी

आग लगने की घटना के बाद धान खरीदी केंद्र और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

300 क्विंटल धान के नुकसान का अनुमान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की वजह से बड़ी मात्रा में धान नष्ट हो गया। अधिकारियों ने लगभग 300 क्विंटल धान के नुकसान का अनुमान जताया है। भीषण गर्मी और तेज लपटों के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे नुकसान बढ़ गया।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों का अनुमान है कि आसपास जलाए गए पैरा (पराली) की आग धान संग्रहण केंद्र तक पहुंच गई होगी। हालांकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कलेक्टर ने किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग कलेक्टर Abhijeet Singh मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने और आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए।

5 टैंकर पानी से बुझी आग

अग्निशमन विभाग के अनुसार सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम कोड़िया पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग इतनी विकराल थी कि उसे नियंत्रित करने में काफी समय लगा। करीब 5 गाड़ियों पानी की मदद और कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

जनहानि नहीं

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित विभाग अब नुकसान के आंकलन और आग के कारणों की विस्तृत जांच में जुटे हैं।