May 18, 2026

सीमांकन में लापरवाही पर कार्रवाई: राजस्व निरीक्षक पर जुर्माना, आवेदक को मिलेगा मुआवजा

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में तय समय सीमा में सीमांकन कार्य नहीं करने पर राजस्व निरीक्षक प्रीतम बेक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

लिंगराज सिदार (एसडीएम) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 1000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

जांच में सामने आया कि आवेदक रमाशंकर गुप्ता ने फरवरी 2024 में सीमांकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन राजस्व निरीक्षक द्वारा करीब दो वर्षों तक मामला लंबित रखा गया। बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य नहीं किए जाने को एसडीएम ने गंभीर लापरवाही माना।

एसडीएम ने अधिनियम की धारा 5-7 के तहत कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया कि तय समय-सीमा का पालन करना अनिवार्य है, यह कोई सुझाव नहीं है।

अपने आदेश में उन्होंने यह भी कहा कि वसूली गई जुर्माने की राशि सीधे आवेदक को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।