रायपुर/मुंबई। IPL 2026 के 47वें मुकाबले में आज Mumbai Indians और Lucknow Super Giants आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी हो गई है।
दोनों टीमों की खराब फॉर्म
Mumbai Indians ने कप्तान Hardik Pandya की अगुवाई में 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की है और टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। टीम लगातार तीन हार के साथ इस मुकाबले में उतर रही है।
वहीं Lucknow Super Giants की स्थिति भी चिंताजनक है। Rishabh Pant की कप्तानी में टीम 8 में से 6 मैच हार चुकी है और 10वें स्थान पर है। लगातार 5 हार के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया है।
मैच डिटेल्स
यह मुकाबला Wankhede Stadium में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।
पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में रन बनाना आसान रहता है, जबकि बाद में गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है। ऐसे में हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं, जिनमें लखनऊ ने 6 और मुंबई ने 2 मैच जीते हैं। वानखेड़े में भी लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है।
संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस (MI):
रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):
ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, जार्ज लिंडे, मोहम्मद शमी
कहां देखें लाइव?
मैच का लाइव प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।





