March 3, 2026

मिर्जापुर : द मूवी की रिलीज डेट हुई घोषित, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की वापसी

भारत की सबसे फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) अब बड़े परदे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म ‘मिर्जापुर : द मूवी’ (Mirzapur The Movie) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की अनसुनी कहानी को पेश करेगी।

इस फिल्म में पहले से कहीं ज्यादा रॉ और दमदार अंदाज में कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फज़ल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया) की बहुप्रतीक्षित वापसी होगी।

फिल्म में इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी पुनीत कृष्णा द्वारा लिखी गई है।

फिल्म एक्सल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज के बैनर तले बनाई जा रही है। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह (Gurmmeet Singh) ने किया है।

फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।