May 18, 2026

Mohla-Manpur News: बाघ का आतंक, दिनदहाड़े मवेशी पर हमला; ग्रामीणों को पेड़ पर चढ़कर बचानी पड़ी जान

Mohla-Manpur District Chhattisgarh। जिले में छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में बाघ का आतंक एक बार फिर सामने आया है। पिछले एक माह के भीतर बाघ एक ग्रामीण समेत दो मवेशियों को मौत के घाट उतार चुका है। अब बाघ की मौजूदगी Bagdongri Village Mohla-Manpur में देखी गई, जहां 6 मार्च को दिनदहाड़े उसने मवेशियों पर हमला कर दहशत फैला दी।

जानकारी के अनुसार Aundhi Tehsil Chhattisgarh के मानपुर दक्षिण वन परिक्षेत्र अंतर्गत बागडोंगरी गांव में एक बैल गांव के पास चर रहा था। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। किसी तरह बैल बाघ के चंगुल से छूटकर अपने मालिक के घर पहुंचा। बैल के शरीर पर बाघ के पंजों की गहरी खरोंच और गर्दन में दांतों के निशान पाए गए।

ग्रामीणों को पेड़ पर चढ़कर बचानी पड़ी जान

इसी गांव के आश्रित मोहल्ले मरकाटोला में भी बाघ ने आतंक मचाया। खेत में भुट्टे की फसल की रखवाली कर रहे दो ग्रामीणों को बाघ ने दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए दोनों ग्रामीण तुरंत एक पेड़ पर चढ़ गए।

बताया जा रहा है कि बाघ काफी देर तक पेड़ के आसपास मंडराता रहा और ग्रामीणों पर हमला करने की फिराक में था। इस बीच गांव के लोगों को घटना की जानकारी मिली और बड़ी संख्या में ग्रामीण टॉर्च लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की आवाज और रोशनी देखकर बाघ जंगल की ओर भाग गया, जिसके बाद पेड़ पर चढ़े दोनों ग्रामीण सुरक्षित नीचे उतर सके।

वनोपज संग्रहण और बच्चों की पढ़ाई पर असर

लगातार बाघ की आमद से इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं। इस समय महुआ जैसे महत्वपूर्ण वनोपज के संग्रहण का दौर चल रहा है, लेकिन बाघ के डर से ग्रामीण जंगल जाने से कतराने लगे हैं।

वन विभाग ने इलाके में ट्रैप कैमरे लगाए हैं और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। क्योंकि कई स्कूली बच्चे भी जंगल के रास्ते स्कूल जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

पहले भी कर चुका है हमला

गौरतलब है कि बीते 12 फरवरी को बाघ ने Gahangatta Village Mohla-Manpur में एक मवेशी का शिकार किया था। इसके बाद महाराष्ट्र के Kehkawahi Village Maharashtra में एक ग्रामीण को मार डाला था।

इसके अगले ही दिन बाघ ने फिर छत्तीसगढ़ के Pitemeta Village Mohla-Manpur में एक मवेशी को अपना शिकार बनाया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।