जिले में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं कुपोषण से मुक्ति के उद्देश्य से वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। कुपोषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा ‘सुपोषित छत्तीसगढ़’ अभियान को सशक्त बनाने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की कड़ी में इस वर्ष 09 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक वजन त्यौहार मनाया जा रहा है।
इस दौरान बच्चों की पोषण स्थिति का आकलन किया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं किशोरी बालिकाओं में एनीमिया स्तर एवं बीएमआई की जांच कर कुपोषण के विरुद्ध प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
वजन त्यौहार के अंतर्गत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के साथ-साथ अन्य बच्चों का भी वजन एवं ऊंचाई मापन किया जाएगा, जिससे समय पर पोषण संबंधी समस्याओं की पहचान कर उचित उपचार एवं परामर्श दिया जा सके।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं को स्वस्थ, मजबूत और सुपोषित बनाना है।




