रायपुर। शैक्षणिक सत्र 2026 में एमएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी।
इस प्रवेश परीक्षा के लिए बिलासपुर और रायपुर में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। शुल्क की वापसी उसी बैंक खाते में की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का भुगतान किया होगा।
इच्छुक अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।





