July 29, 2026

मुंगेली के लोरमी के आयुष सिंह राजपूत ने श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय यंग लीडर डायलॉग में छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन, मिला सम्मान

मुंगेली। छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाएं लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में लोरमी के युवा आयुष सिंह राजपूत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित प्रतिष्ठित “जम्मू-कश्मीर यंग लीडर डायलॉग एवं यूथ आरोहण 2026” में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।

राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति

इस आयोजन का उद्देश्य देशभर के चयनित युवाओं को नेतृत्व, शांति और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विचार साझा करने का मंच देना था। कार्यक्रम में आयुष सिंह राजपूत ने “जम्मू-कश्मीर में शांति, स्थिरता और युवा नेतृत्व : एक नई कहानी का निर्माण” विषय पर प्रभावशाली पीपीटी प्रस्तुति दी।

प्रस्तुति की हुई सराहना

आयुष की प्रस्तुति को देशभर से आए प्रतिभागियों और आयोजकों ने खूब सराहा। उनके विचारों और प्रस्तुति शैली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

सम्मानित किया गया युवा प्रतिभागी

राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुष सिंह राजपूत को सम्मानित भी किया गया।

क्षेत्र में खुशी का माहौल

इस उपलब्धि से लोरमी सहित पूरे मुंगेली जिले और छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल है। स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी आयुष को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।