July 23, 2026

मुंगेली में नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और अपहरण के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी आशीष सोनवानी ने पहले पीड़िता को लोरमी बस स्टैंड से बाइक पर बैठाकर बिलासपुर रोड स्थित एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद 3 जून की रात करीब 2 बजे आरोपी पीड़िता के घर में घुसकर उसे जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन परिजनों के जाग जाने पर वह मौके से फरार हो गया।

शिकायत पर कार्रवाई, आरोपी ने किया अपराध स्वीकार

मुंगेली। पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर लालपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्यास संहिता की विभिन्न धाराओं और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।