March 5, 2026

नारायणपुर: कलेक्टर का नाम लेकर साइबर ठगी, प्रशासन ने सतर्क रहने की दी चेतावनी

नारायणपुर।
जिले में साइबर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात व्यक्ति कलेक्टर नम्रता जैन का नाम और फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर आम नागरिकों और अधिकारियों से पैसों की मांग कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, ठग मोबाइल नंबर +84 562679691 के जरिए धनराशि की मांग कर रहा है। संबंधित बैंक खाते में दर्ज नाम मो. शवीर बताया गया है, जिसका अकाउंट नंबर 27110100044055 और IFSC कोड BARBOBLYHAR है।

प्रशासन की चेतावनी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा किसी भी व्यक्ति से इस प्रकार की कोई मांग नहीं की गई है। यह पूरी तरह से साइबर ठगी का मामला है।

नागरिकों से अपील की गई है कि

  • ऐसे किसी भी कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें
  • किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें
  • यदि ऐसा कोई संदेश या कॉल प्राप्त हो, तो तुरंत स्थानीय पुलिस थाना या साइबर सेल को सूचित करें।

जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने और इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया है।