July 23, 2026

Narayanpur News: टेकला जंगल से हथियारों का जखीरा, तोयामेटा से 24 लाख नकद बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में टेकला जंगल से हथियारों का बड़ा जखीरा और तोयामेटा जंगल-पहाड़ी से 24 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने टेकला जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए इंसास रायफल, एसएलआर, .303 रायफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

वहीं छोटेडोंगर क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी में तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 24 लाख रुपये नगद भी जब्त किए गए।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नक्सल गतिविधियों के कमजोर पड़ने के बाद संगठन द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और नकदी को लगातार बरामद किया जा रहा है। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर सुरक्षा बल आगे की जांच और अभियान में जुटे हुए हैं।