March 3, 2026

National Morning News

नेशनल मॉर्निंग न्यूज | 07 फरवरी 2026

नई दिल्ली: देश और दुनिया में 07 फरवरी 2026 को कई बड़ी और अहम घटनाएं सामने आईं। भारतीय वायुसेना को मिलने जा रहे 5 LCA तेजस, चेन्नई में 1,500 कौवों की मौत से बर्ड फ्लू अलर्ट, ईरान पर संभावित अमेरिकी एक्शन, इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, और डोनाल्ड ट्रंप का तेल भंडार को लेकर विवादित दावा दिनभर सुर्खियों में रहा।

वायुसेना को मिलने जा रहे 5 LCA तेजस

भारतीय वायुसेना के लिए बड़ी राहत की खबर है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बताया कि Tejas Mk1A के पहले बैच के 5 लड़ाकू विमान पूरी तरह तैयार हैं। कंपनी ने डिलीवरी में देरी की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सभी विमान तय तकनीकी मानकों और क्षमताओं के अनुरूप हैं।

चेन्नई में 1,500 कौवों की मौत, बर्ड फ्लू अलर्ट

चेन्नई में सैकड़ों कौवों की मौत के बाद H5N1 (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने लोगों को मृत पक्षियों के संपर्क से बचने और बायोसिक्योरिटी नियमों का पालन करने की सलाह दी है।

क्या ईरान पर होने वाला है बड़ा एक्शन?

ईरान स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की चेतावनी जारी की है। बढ़ते सुरक्षा खतरे, संचार ब्लैकआउट और परमाणु वार्ता को लेकर अमेरिका-ईरान के बीच तनाव गहराता जा रहा है।

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक मस्जिद में सुसाइड बम ब्लास्ट हुआ। इस हमले में 12 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर है। घटना के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और वेनेजुएला के पास दुनिया के 68% तेल भंडार हैं। यह बयान उन्होंने वॉशिंगटन में आयोजित नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट के दौरान दिया।

अन्य बड़ी खबरें संक्षेप में

  • भारतीय सेना ने ब्रिटिश काल के 246 सड़कों और इमारतों के नाम बदले
  • अग्नि-3 मिसाइल का ओडिशा में सफल परीक्षण
  • RBI ने डिजिटल फ्रॉड पीड़ितों के लिए नए कस्टमर प्रोटेक्शन नियम जारी किए
  • मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ विरोध हिंसक हुआ
  • सुप्रीम कोर्ट ने 30 हफ्ते की गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति दी
  • मलयालम अभिनेता मणियनपिल्ला राजू हिट एंड रन केस में गिरफ्तार