March 3, 2026

नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ – 11 फरवरी 2026

आज की प्रमुख खबरें

एयरपोर्ट पर अब नहीं चुकाने होंगे महंगे चाय-नाश्ते

केंद्र सरकार देश के सभी एयरपोर्ट पर सस्ते और तय दामों पर भोजन उपलब्ध कराने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। फिलहाल यह सुविधा कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर और चेन्नई में शुरू हो चुकी है।

ट्रंप की धमकी के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई अंडरग्राउंड?

अयातुल्ला अली खामेनेई ने 37 साल पुरानी परंपरा तोड़ते हुए वायुसेना कमांडरों की वार्षिक बैठक में हिस्सा नहीं लिया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मिडिल ईस्ट में जंग का खतरा बढ़ा।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की अगुआई में विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव के समर्थन में 118 सांसद खड़े हुए।

एपस्टीन फाइल्स: ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर का इस्तीफा खतरे में

एपस्टीन फाइल्स से जुड़े खुलासों ने ब्रिटेन में राजनीति का संकट बढ़ा दिया। पीएम कीर स्टार्मर पर इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है। उनके दो बड़े सहयोगी इस्तीफा दे चुके हैं।

कल की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

  • मिशन चंद्रयान-4: इसरो ने चंद्रमा पर लैंडिंग स्थल की पहचान कर ली।
  • हिमंत बिस्वा सरमा बनाम गौरव गोगोई: ‘पाकिस्तान फाइल्स’ वीडियो विवाद।
  • सचिन तेंदुलकर का पीएम मोदी से परिवार संग मुलाकात।
  • अब्दुल रहमान हत्याकांड: फरीदाबाद जेल में हत्या, सुरक्षा पर सवाल।
  • ब्रिटेन में शबाना महमूद का नाम पीएम रेस में।
  • सूरजकुंड मेला हादसे के बाद हरियाणा सरकार का ऐक्शन।
  • नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को 7.5 साल की जेल।
  • ममता बनर्जी का चुनावी ऐलान: किसानों और बेरोजगार युवकों को राहत।