May 14, 2026

National Morning News : असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान शुरू; मोदी पर कांग्रेस का तंज; मेनका गुरुस्वामी बनीं पहली ओपन LGBTQ सांसद

आज असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव

असम, केरल और पुडुचेरी में कुल 296 सीटों के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो चुकी है और शाम 5 बजे तक चलेगी। सुबह 6 से 7 बजे तक पोलिंग स्टेशनों पर मॉक पोलिंग की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ईवीएम पूरी तरह से सही काम कर रही हैं।

कांग्रेस ने मोदी पर हमला: 56 इंच का सीना सिकुड़ गया

अमेरिका-ईरान सीजफायर पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया में पीएम नरेंद्र मोदी और सरकार को निशाना बनाया गया। कांग्रेस ने कहा कि विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को ‘दलाल’ कहकर खारिज कर दिया, अब “स्वघोषित विश्वगुरु” का 56 इंच का सीना सिकुड़ गया। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया।

खरगे ने गुजरातियों वाले बयान पर माफी मांगी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल चुनाव रैली में गुजरातियों को ‘अशिक्षित’ कहने वाले बयान पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया और किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था।

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रखा

भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। इसका मतलब है कि लोन महंगे नहीं होंगे और ईएमआई बढ़ने की संभावना नहीं है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बैठक के नतीजे साझा किए।

US-Iran सीजफायर पर भारत ने किया स्वागत

अमेरिका और ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायर हुआ। विदेश मंत्रालय ने इसे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति के लिए स्वागत योग्य बताया। वहीं अमेरिका में ट्रंप के इस्तीफे की मांग उठ रही है। कुछ ही घंटों बाद ईरान के लावन आइलैंड में तेल रिफाइनरी पर बड़ा हमला हुआ। UAE और कुवैत पर भी मिसाइल/ड्रोन हमले की खबरें हैं।

भारत की पहली ओपन LGBTQ सांसद बनीं

मेनका गुरुस्वामी भारत की पहली ओपन LGBTQ सांसद बन गईं। उन्हें TMC ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया। वे सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील हैं और LGBTQ+ अधिकारों के संवैधानिक संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।