May 14, 2026

नेशनल मॉर्निंग न्यूज : पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की बैठक, CAPF बिल पास, ओरेकल में छंटनी, डिजिटल जनगणना शुरू

नई दिल्ली। देश और दुनिया की बड़ी खबरों के साथ पेश है 1 अप्रैल 2026 का नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, संसद में हंगामा, टेक सेक्टर में छंटनी और देश में पहली डिजिटल जनगणना की शुरुआत जैसी खबरें सुर्खियों में रहीं।

1. पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक हुई। बैठक में भारत की सुरक्षा और मौजूदा हालात की समीक्षा की गई। इसमें अमित शाह, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण समेत कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे।

2. भारी हंगामे के बीच CAPF बिल राज्यसभा में पास

राज्यसभा में CAPF बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिल में खामियां बताते हुए इसे सेलेक्ट कमेटी में भेजने की मांग की। हालांकि, हंगामे और विपक्ष के वॉकआउट के बीच बिल पारित कर दिया गया।

3. ओरेकल ने 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी की

दिग्गज आईटी कंपनी ओरेकल ने बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी ने करीब 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है, जिनमें भारत के लगभग 12 हजार कर्मचारी शामिल हैं। आने वाले समय में और छंटनी की संभावना जताई जा रही है।

4. देश में पहली बार डिजिटल जनगणना शुरू

करीब 5 साल की देरी के बाद भारत में जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू हो गया है। 1 अप्रैल से शुरू यह फेज 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस बार डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह किया जाएगा और लिव-इन रिलेशनशिप को भी कुछ शर्तों के तहत मान्यता दी जाएगी।

अन्य महत्वपूर्ण खबरें:

  • नया इनकम टैक्स कानून लागू: 1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू, टैक्स सिस्टम हुआ आसान और पारदर्शी।
  • इंटरनेट ठप होने का खतरा: ईरान ने अंडरसी फाइबर ऑप्टिक केबल काटने की धमकी दी, वैश्विक इंटरनेट पर संकट के आसार।
  • जल जीवन मिशन 2.0: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने केंद्र के साथ MoU साइन किया, हर घर जल पहुंचाने पर फोकस।
  • वंदे भारत खाना विवाद: ट्रेन में खाना खाने के बाद महिला को एलर्जी, IRCTC ने लिया संज्ञान।