May 14, 2026

National Morning News Brief: इजराइल-ईरान तनाव, बंगाल चुनाव में TMC की लिस्ट, भारत-अमेरिका ट्रेड डील टली

National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): देश और दुनिया में 17 मार्च 2026 को कई बड़ी घटनाएं सामने आईं। अंतरराष्ट्रीय तनाव, चुनावी हलचल और आर्थिक मोर्चे पर अहम खबरें सुर्खियों में रहीं। आइए नजर डालते हैं दिनभर की प्रमुख खबरों पर—


1. इजराइली हमले में ईरानी सुरक्षा अधिकारी निशाने पर

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया है कि उसने ईरान के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी और बासिज फोर्स के कमांडर गुलाम रजा सुलेमानी को निशाना बनाया। IDF ने सुलेमानी की मौत की पुष्टि की है, जबकि लारिजानी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उनके कार्यालय की ओर से जल्द वीडियो संदेश जारी करने की बात कही गई है।


2. बंगाल चुनाव 2026: TMC ने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 74 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। पार्टी ने चुनाव में जीत का दावा करते हुए पूरी ताकत झोंकने की बात कही है।


3. भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील टली

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौता फिलहाल टल गया है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के अनुसार, दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन अंतिम समझौता अमेरिका की नई टैरिफ नीति तय होने के बाद ही होगा। दोनों पक्ष तकनीकी और कानूनी पहलुओं पर काम कर रहे हैं।


4. काबुल में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, 400 से ज्यादा मौतें

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। काबुल में पाकिस्तान की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक में 400 से अधिक लोगों की मौत और 250 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हमले में अस्पताल और रिहायशी इलाके भी प्रभावित हुए हैं।


आज के प्रमुख इवेंट्स

  • एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस पश्चिम एशिया के लिए 50 उड़ानें संचालित करेंगी।
  • नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में आज से 30 मार्च तक ‘भारत ट्राइब्स फेस्ट 2026’ का आयोजन होगा, जिसमें 300 से अधिक जनजातीय कारीगर भाग लेंगे।

अन्य महत्वपूर्ण खबरें

  • राज्यसभा चुनाव परिणाम: 37 में से 22 सीटों पर NDA की जीत, विपक्ष को नुकसान।
  • डोनाल्ड ट्रंप का बयान: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मुद्दे पर सहयोगियों से नाराजगी जताई।
  • सांसदों का निलंबन खत्म: विपक्ष के 8 सांसदों का सस्पेंशन वापस लिया गया।
  • NIA की बड़ी कार्रवाई: भारत को ड्रोन से निशाना बनाने की साजिश का खुलासा, 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार।