March 4, 2026

18 फरवरी 2026: AI समिट विवाद से लेकर सुप्रीम कोर्ट के बड़े फैसले तक दिनभर की 10 बड़ी खबरें

नई दिल्ली। 18 फरवरी 2026 का दिन राजनीति, न्यायपालिका और टेक्नोलॉजी जगत में हलचल भरा रहा। दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit में विवाद, नेताओं के तीखे बयान और सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले सुर्खियों में रहे। पढ़िए दिनभर की प्रमुख खबरें—

AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद के बाद बाहर

भारत मंडपम में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने कथित तौर पर एक चीनी रोबोटिक डॉग को अपना उत्पाद बताकर पेश किया। विवाद बढ़ने पर सरकार ने यूनिवर्सिटी को समिट से बाहर कर दिया। इससे पहले समिट में अव्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे थे।

किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश की सुरक्षा के लिए “सबसे खतरनाक इंसान” बन गए हैं। उनके इस बयान से सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है।

गोगोई बोले– हिमंता असम के जिन्ना

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को “असम का जिन्ना” बताया। यह बयान राज्य की राजनीति में नई बहस का कारण बन गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को बदल दिया, जिसमें पायजामे का नाड़ा खींचने को रेप की कोशिश नहीं माना गया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस तरह की हरकत बलात्कार की कोशिश की श्रेणी में आती है।

अन्य महत्वपूर्ण खबरें

  • यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े नए खुलासों में नोबेल विजेता वैज्ञानिक जेम्स वाटसन का नाम सामने आया।
  • गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार ने महाराष्ट्र में मुसलमानों को दिया गया 5% आरक्षण समाप्त किया, जिसका AIMIM ने विरोध किया।
  • अमेरिका-कनाडा समेत कई देशों में YouTube डाउन रहा, लाखों यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई।