नई दिल्ली, 25 फरवरी 2026। देश और दुनिया में 24 फरवरी को राजनीति, न्यायपालिका और सुरक्षा से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं सामने आईं। पेश हैं दिनभर की प्रमुख खबरें एक नजर में—
राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी ने देश बेच दिया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भोपाल में आयोजित ‘किसान महाचौपाल’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि “पीएम मोदी ने देश बेच दिया है, उन्हें कोई शक्ति नहीं बचा सकती।”
उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने का अवसर न मिलने का मुद्दा भी उठाया।
केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’
दक्षिण भारत के राज्य केरल का नाम अब आधिकारिक रूप से ‘केरलम’ कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
यह फैसला आगामी विधानसभा चुनावों से पहले लिया गया है।
अनिल अंबानी को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका
उद्योगपति अनिल अंबानी को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। अदालत ने वह अंतरिम आदेश रद्द कर दिया है, जिसमें बैंकों को उन्हें फ्रॉड घोषित करने से रोका गया था।
40 हजार करोड़ रुपये के कथित बैंक फ्रॉड मामले में अब बैंक आगे की कार्रवाई कर सकेंगे।
शर्टलेस प्रोटेस्ट: उदय भानु चिब 4 दिन की रिमांड पर
एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया।
उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने 4 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है।
अन्य प्रमुख खबरें संक्षेप में
- मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस जी.आर. स्वामीनाथन के आध्यात्मिक गुरुओं पर दिए बयान से चर्चा तेज।
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी दी।
- सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
- अमेरिकी राष्ट्रपति





