March 3, 2026

नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ – 08 फरवरी 2026-कल की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें: मोदी सरकार का एक्शन, व्यापार समझौते और अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ।

1. सिंधु समझौता सस्पेंड: मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम

पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि सस्पेंड होने के बाद, मोदी सरकार ने चिनाब नदी पर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा प्रोजेक्ट की दिशा में कदम उठाया है।

  • सरकारी कंपनी एनएचपीसी (NHPC) ने जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सावलकोट हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया।
  • प्रोजेक्ट की कुल लागत 5,129 करोड़ रुपये है।
  • इसमें डाइवर्जेंट टनल, एडिट, डीटी और कोफर डैम का निर्माण शामिल है।

2. एपस्टीन विवाद: दलाई लामा ने पेश की सफाई

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से कोई कनेक्शन है।

  • दलाई लामा के कार्यालय ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया।
  • क्लेरिफिकेशन में कई मीडिया आउटलेट्स द्वारा अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के दस्तावेजों का हवाला दिया गया।

3. भारत-अमेरिका ट्रेड डील: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा

केंद्रीय कृषि मंत्री ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर कहा:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने सुनिश्चित किया कि किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा।
  • व्यापार समझौते में सोयाबीन, मक्का, चावल, गेहूं, चीनी, डेयरी, फल और तिलहन जैसी कृषि उत्पादों पर कोई टैरिफ छूट नहीं दी गई।

4. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

मोहान भागवत ने आरएसएस शताब्दी समारोह में कहा:

  • संघ का सरसंघचालक बनने के लिए केवल ब्राह्मण होना जरूरी नहीं
  • क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र या ब्राह्मण—कोई भी हिंदू इस पद के लिए योग्य हो सकता है।


5. IS ने हमले की जिम्मेदारी ली, भारत पर फंडिंग के आरोप

  • पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में आत्मघाती धमाका
  • मृतकों की संख्या बढ़कर 36 हुई।
  • वैश्विक आतंकी संगठन IS ने इसे फिदायीन ऑपरेशन बताया।
  • इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।


6. अन्य महत्वपूर्ण खबरें

रूस में मेडिकल यूनिवर्सिटी पर हमला

  • उफा, बश्कोर्तोस्तान गणराज्य: मेडिकल यूनिवर्सिटी में चाकू से हमला।
  • कम से कम 4 भारतीय छात्र घायल, सभी का इलाज चल रहा है।

गौरव गोगोई मामला गृह मंत्रालय को भेजेगी असम सरकार

  • असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजेगी।
  • सांसद की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का OCI/वीजा रद्द करने की मांग भी की जाएगी।

बजट खर्च में कमी

  • चालू वित्त वर्ष में प्रमुख योजनाओं पर केवल 40% बजट खर्च हुआ।
  • प्रभावित योजनाएँ: स्वास्थ्य, विधवा पेंशन, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, मनरेगा और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप।

जापान में संसदीय चुनाव संपन्न

  • जापान के लोअर हाउस में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) को बहुमत मिलने की संभावना।
  • प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाले गठबंधन को दो-तिहाई से अधिक सीटें मिलने का अनुमान।