March 3, 2026

नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: 1 मार्च से सिम के बिना नहीं चलेंगे WhatsApp-Telegram, ट्रैफिक नियम-2026 की तैयारी, पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग तेज

नई दिल्ली, 28 फरवरी 2026। देश-दुनिया में 27 फरवरी का दिन कई बड़ी खबरों के नाम रहा। केंद्र सरकार के डिजिटल सख्ती वाले फैसले से लेकर नए ट्रैफिक नियम-2026 की तैयारी, इजरायल दौरे पर पीएम मोदी की तस्वीरें, पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में ऐतिहासिक उड़ान सुर्खियों में रही।

1 मार्च से सिम के बिना नहीं चलेंगे WhatsApp और Telegram

केंद्र सरकार ने ‘सिम बाइंडिंग’ नियमों की डेडलाइन आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। नए नियमों के तहत मोबाइल में सक्रिय सिम कार्ड न होने पर WhatsApp और Telegram जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे।
डेस्कटॉप पर लॉग-इन अकाउंट भी 6 घंटे के भीतर स्वतः लॉगआउट हो जाएगा। सरकार का कहना है कि यह कदम साइबर फ्रॉड रोकने की दिशा में अहम साबित होगा।

नया ट्रैफिक नियम-2026: बार-बार उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द संभव

भारत सरकार पॉइंट बेस्ड ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। प्रस्तावित नियमों के अनुसार, बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड या स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है।

इजरायल में Royal Enfield के साथ दिखे पीएम मोदी-नेतन्याहू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू Royal Enfield की Goan Classic 350 के साथ नजर आए।
इजराइल दौरे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और भारतीय ब्रांड की वैश्विक मौजूदगी की चर्चा तेज हो गई।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में युद्ध जैसे हालात

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा तनाव बढ़कर सैन्य टकराव में बदल गया है।
तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के हवाले से कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जे और सैनिकों के हताहत होने का दावा किया गया है। दोनों देशों की ओर से एयरस्ट्राइक की खबरें भी सामने आई हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर HAL Light Combat Helicopter Prachand ‘प्रचंड’ में को-पायलट के रूप में उड़ान भरी।
वे इस हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनीं।

अन्य प्रमुख खबरें

  • पीएम नरेंद्र मोदी इजरायल दौरा समाप्त कर भारत लौटे।
  • ओ. पन्नीरसेल्वम ने द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम जॉइन की।
  • पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच चुनावी रणनीति पर सियासी घमासान।
  • चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि।
  • पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान पर भारत के लिए काम करने का आरोप लगाया।