March 3, 2026

National Morning News Brief: कल (3 फरवरी 2026) की 5 बड़ी खबरें

Manipur New CM | India-US Trade Deal | Rahul Gandhi Letter | WhatsApp Supreme Court

नई दिल्ली:
देश और दुनिया में मंगलवार (3 फरवरी 2026) को सियासी, न्यायिक और कूटनीतिक मोर्चे पर कई बड़ी घटनाएं सामने आईं। मणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, संसद में अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर भारी हंगामा हुआ, राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखी और WhatsApp को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार मिली। पढ़िए नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में दिनभर की 5 बड़ी खबरें—


1. मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री होंगे युमनाम खेमचंद

युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुना है। खेमचंद सिंह मेतई समुदाय से आते हैं और सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक हैं। पेशे से इंजीनियर रहे खेमचंद सिंह 62 वर्षीय हैं और बीरेन सिंह सरकार में नगर प्रशासन एवं आवास विभाग के मंत्री रह चुके हैं। उनका नाम 2022 में भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल था।


2. अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर संसद में भारी हंगामा

बजट सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होनी थी, लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही बाधित रही। विपक्ष भारत-अमेरिका ट्रेड डील और चीन के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। हंगामे के दौरान कुछ विपक्षी सांसदों द्वारा स्पीकर की ओर कागज फेंकने के आरोप लगे, जिसके बाद 8 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। स्थिति बिगड़ने पर लोकसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।


3. राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को लिखी चिट्ठी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर सदन में बोलने से रोके जाने को संसदीय परंपराओं का उल्लंघन बताया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के इस पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया। पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों को उठाने से विपक्ष के नेता को वंचित किया गया।


4. WhatsApp को सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

सुप्रीम कोर्ट ने WhatsApp और Meta से डेटा शेयरिंग को लेकर स्पष्ट हलफनामा दाखिल करने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने यूजर प्राइवेसी को सर्वोपरि बताते हुए Meta की पॉलिसी को भ्रामक करार दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि यदि डेटा साझा न करने का हलफनामा दाखिल नहीं किया गया, तो याचिका खारिज की जा सकती है।


आज के प्रमुख इवेंट्स

  • पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभव, सीएम ममता बनर्जी हो सकती हैं शामिल।
  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका दौरे पर, आज वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात।

कल की कुछ अहम खबरें

  • PM मोदी का बड़ा बयान: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पूरी, ट्रंप ने किया ऐलान।
  • सरकार का दो टूक: ट्रेड डील में कृषि और डेयरी सेक्टर शामिल नहीं।
  • Air India पर सवाल: बोइंग-787 ड्रीमलाइनर में गंभीर तकनीकी खराबी, सुरक्षा मानकों पर चिंता।