नई दिल्ली:
गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अहम घटनाएं सामने आईं। रूस-अमेरिका की न्यू स्टार्ट संधि के खत्म होने से लेकर जनगणना, UPSC नियमों में बदलाव और संसद के हंगामे तक—यहां पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरों का संक्षिप्त ब्योरा।
रूस-अमेरिका की न्यू स्टार्ट संधि खत्म
रूस और अमेरिका के बीच रणनीतिक परमाणु हथियारों को सीमित करने वाली आखिरी बड़ी संधि न्यू स्टार्ट की अवधि 5 फरवरी 2026 को समाप्त हो गई। इसके साथ ही करीब 50 साल बाद पहली बार दुनिया की दो सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों पर अपने रणनीतिक हथियारों को लेकर कोई कानूनी नियंत्रण नहीं बचा है। विशेषज्ञों ने वैश्विक स्तर पर नई परमाणु हथियारों की दौड़ की आशंका जताई है।
(पढ़ें पूरी खबर)
जनगणना के पहले चरण में नहीं होगी जाति गणना
केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया है कि आगामी जनगणना के पहले चरण में जाति गणना नहीं कराई जाएगी। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि जाति से जुड़े प्रश्नों को जनगणना के दूसरे चरण से पहले अधिसूचित किया जाएगा।
(पढ़ें पूरी खबर)
UPSC ने सेकेंड अटेम्प्ट पर लगाई रोक
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए नियमों में बदलाव करते हुए पहले से चयनित IAS, IPS और IFS अधिकारियों के दोबारा परीक्षा देने और सेवा बदलने को लेकर सख्त शर्तें लागू की हैं। आयोग ने पात्रता और अटेम्प्ट को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
(पढ़ें पूरी खबर)
IAS रश्मि कमल को बंगाल में जनगणना की जिम्मेदारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने IAS अधिकारी रश्मि कमल को पश्चिम बंगाल का Director of Census Operations और Director of Citizen Registration नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। इससे पहले वह 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान एक प्रशासनिक विवाद को लेकर चर्चा में रही थीं।
(पढ़ें पूरी खबर)
PM मोदी के साथ हो सकती थी अप्रत्याशित घटना: ओम बिरला
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दावा किया कि कांग्रेस सांसदों के हंगामे के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में आने से रोका गया। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई और बिना पीएम के भाषण के ही धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ।
(पढ़ें पूरी खबर)
अन्य अहम खबरें
- सुप्रीम कोर्ट का ममता सरकार को निर्देश: 31 मार्च 2026 तक DA बकाया का 25% भुगतान करने का आदेश।
- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 2004 जैसे हालात: भारी हंगामे के कारण पीएम का भाषण नहीं हो सका।
- India-US Trade Deal: NSA अजीत डोभाल ने डील से महीनों पहले अमेरिका को बातचीत के संकेत दिए थे।





