March 5, 2026

नवा रायपुर का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बड़े खेल आयोजनों के लिए बना आकर्षण का केंद्र: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर में हो रहे बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजन प्रदेश की छवि को नई पहचान दे रहे हैं। नवा रायपुर का बेहतरीन और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर इसे बड़े खेल आयोजनों के लिए पहली पसंद बना रहा है। यह बात वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज नवा रायपुर में PGTI द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 में कही।

आधुनिक सुविधाएं और खेल केंद्र के रूप में विकास

वित्त मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान, सुव्यवस्थित सड़कें, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाएं नवा रायपुर को अन्य शहरों से अलग बनाती हैं। यही कारण है कि अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन भी यहां हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नवा रायपुर को योजनाबद्ध तरीके से स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। आने वाले समय में नवा रायपुर देश के प्रमुख खेल केंद्रों में शामिल होगा और यहां लगातार बड़े खेल आयोजन देखने को मिलेंगे।