March 5, 2026

नवा रायपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध, NRDA टीम पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद

रायपुर। नवा रायपुर के सेक्टर-27 स्थित नवागांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। NRDA (नया रायपुर विकास प्राधिकरण) की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है, जिसका स्थानीय लोग कड़ा विरोध कर रहे हैं।

अतिक्रमण हटाने के विरोध में केवल स्थानीय ग्रामीण ही नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना उचित वैकल्पिक व्यवस्था और पूर्व सूचना के कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों को समझाइश देने का प्रयास जारी है, जबकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

फिलहाल कार्रवाई जारी है और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।