March 3, 2026

नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के हथियार और मेडिकल सामग्री बरामद

नारायणपुर। नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप किए गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

एसपी रॉबिंसन विकास गुड़िया ने बताया कि विश्वसनीय सूचना पर 25 फरवरी को ग्राम कुमुराडी क्षेत्र में त्वरित एवं सुनियोजित एडीपी ऑपरेशन चलाया गया। इसमें सीओबी मंदोडा, 53वीं बटालियन आईटीबीपी और पुलिस बल के जवान शामिल थे। सघन सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों के एक ठिकाने में छिपाकर रखे गए डंप को बरामद किया गया।

जप्त सामग्रियों में 35 किलो सुतली बम, 38 किलो उर्वरक पाउडर, 18 किलो इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक, रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार, हैंड ग्रेनेड और चिकित्सकीय सामग्री शामिल हैं। यह बरामदगी नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।