रायपुर। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) 2026 पुनः परीक्षा के सुचारु और व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रायपुर कलेक्टर Gaurav Singh ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षार्थियों की सुविधा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेरीखेड़ी, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल उपरवारा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल फॉरेस्ट कॉलोनी (माना बस्ती), शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला माना कैंप, मिंटू शर्मा स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल डुमरतराई, माधवराव सप्रे उच्चतर माध्यमिक शाला बुढ़ापारा, जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालीबाड़ी, संत कंवरराम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला कटोरा तालाब, शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज बैरन बाजार तथा प्रो. जे.एन. पांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नलघर चौक सहित कुल 11 केंद्रों का निरीक्षण किया।
बारिश को देखते हुए विशेष व्यवस्था
संभावित बारिश को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग शेड या छायादार स्थान पर की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगा साइलेंस जोन
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रखा जाए। साथ ही केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्गों को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि परीक्षार्थियों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
रायपुर में बनाए गए 25 परीक्षा केंद्र
री-नीट परीक्षा के लिए रायपुर जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्रशासन परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है और परीक्षार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक Shweta Sinha, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी Kumar Bishwaranjan, डीसीपी मयंक गुर्जर, डीसीपी उमेश कुमार गुप्ता, डीसीपी संदीप कुमार पटेल, एसडीएम नंदकुमार चौबे, एसडीएम अभनपुर रवि सिंह, एडीसीपी राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रशांत शुक्ला तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You’re out of messages wit





