March 4, 2026

एनएमडीसी बचेली और वन विकास निगम ने 50 हजार पौधों के रोपण का अनुबंध किया

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से वन विकास निगम और एनएमडीसी बचेली के बीच 50,000 पौधों के रोपण हेतु अनुबंध हुआ। इस पहल का लक्ष्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना, जैव विविधता का संरक्षण करना और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना है।

वन विकास निगम ने 2005 से एनएमडीसी के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पौधारोपण कार्य किया है और अब तक कुल 15,37,000 पौधों का रोपण किया जा चुका है। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, जिसमें स्थानीय प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी। पौधों की सुरक्षा और विकास के लिए आवश्यक देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने वन विकास निगम की इस पहल की सराहना की और कहा कि पौधरोपण कार्य से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। एनएमडीसी बचेली ने यह परियोजना अपनी सामाजिक दायित्व (CSR) गतिविधियों के तहत शुरू की है।

  • जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना
  • कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना
  • वायु और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारना
  • ऑक्सीजन स्तर बढ़ाना
  • सतत विकास के जरिए भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और संतुलित पारिस्थितिकी सुनिश्चित करना