Raipur News: लोकसभा अध्यक्ष Om Birla गुरुवार को एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu, सांसद Brijmohan Agrawal और मंत्री Kedar Kashyap ने उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वे सीधे लोकभवन के लिए रवाना हुए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ओम बिरला सुबह 10:30 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां आयोजित आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे सुबह 11:55 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर दोपहर 12 बजे पुनः लोकभवन पहुंचेंगे।
इसके बाद शाम 4 बजे वे शांतिनगर स्थित एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 4:50 बजे लोकभवन लौटेंगे। अपने दौरे के अंतिम चरण में लोकसभा अध्यक्ष शाम 5:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6:40 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनके विभिन्न कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।





