रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नमन जग्गी और आयुष जैन के रूप में हुई है। दोनों पर ऑनलाइन सट्टा संचालन और लोगों को सट्टा खिलाने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से मास्टर आईडी, सट्टा पैनल और भारी मात्रा में लेनदेन से जुड़े दस्तावेज एवं सट्टा-पट्टी बरामद की गई है। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ है।
बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के संपर्क में कई बड़े सर्राफा कारोबारी और व्यापारी हो सकते हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि सट्टा रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कमिश्नरेट पुलिस जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।





