March 4, 2026

Pariksha Pe Charcha 2026: छत्तीसगढ़ से 29.29 लाख पंजीयन, पीएम से संवाद के लिए महासमुंद की सृष्टि साहू का चयन

📍 रायपुर | Pariksha Pe Charcha 2026 News CG

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विद्यार्थियों के संवाद कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” के नवें संस्करण में इस वर्ष भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। पंजीयन की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 29.29 लाख विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों ने पोर्टल पर पंजीयन कराया है।

यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 7.16 लाख अधिक है, जो कार्यक्रम के प्रति बढ़ती जागरूकता और रुचि को दर्शाता है।


📊 पंजीयन में छत्तीसगढ़ चौथे स्थान पर

गत वर्ष पंजीयन के मामले में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर रहा था, जबकि इस वर्ष अंडमान-निकोबार, चंडीगढ़ और लक्षद्वीप के बाद राज्य को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।

विशेष बात यह रही कि इस वर्ष राज्य से 1.41 लाख पालकों ने भी पंजीयन कराया, जो शिक्षा के प्रति अभिभावकों की बढ़ती सहभागिता को दर्शाता है।


🎥 प्रथम चरण में वीडियो से हुआ विद्यार्थियों का चयन

प्रथम चरण में जिलों से विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों से जुड़े वीडियो आमंत्रित किए गए थे।

✔ कुल वीडियो प्राप्त – 171
✔ समिति द्वारा परीक्षण के बाद चयन – 18 विद्यार्थी

चयनित विद्यार्थियों में—
👉 पीएमश्री विद्यालय – 04
👉 सेजस – 06
👉 निजी विद्यालय – 04
👉 शासकीय विद्यालय – 03
👉 केजीबीव्ही – 01 विद्यार्थी शामिल हैं।


महासमुंद की कु. सृष्टि साहू का केंद्रीय स्तर पर चयन

केंद्र की समिति द्वारा महासमुंद जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालय, नयापारा की कक्षा 12वीं गणित संकाय की छात्रा कु. सृष्टि साहू का चयन किया गया है।

👉 पिता – नरेंद्र कुमार साहू
👉 माता – दिनेश्वरी साहू

कु. सृष्टि साहू को 21 जनवरी 2026 को दिल्ली में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद के लिए आमंत्रित किया गया है।


🏆 कलेक्टर ने दी बधाई, शाला परिवार में खुशी

छात्रा के चयन पर जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगहे ने उनसे भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की प्राचार्या अमी रूफस ने बताया कि सृष्टि अनुशासित, परिश्रमी और मेधावी छात्रा है। बाल दिवस पर वह शाला नायक बनकर प्राचार्य की कुर्सी भी संभाल चुकी हैं।


👨‍👩‍👧‍👦 परिवार ने जताया गर्व

सृष्टि के पिता शासकीय शिक्षक हैं और माता गृहणी। दोनों ने बेटी के चयन को परिवार और जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।


🏫 शिक्षकों के प्रयासों का मिला परिणाम

विद्यालय स्तर पर 100 प्रतिशत पंजीयन कराया गया था। नियमित अभ्यास और मार्गदर्शन के चलते यह सफलता मिली।

जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, समग्र शिक्षा विभाग और राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर ने भी छात्रा को शुभकामनाएं दी हैं।


🔜 अगले चरण के चयन का इंतजार

Pariksha Pe Charcha 2026 के आगामी चरणों में और विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया जारी है, जिसके परिणामों की प्रतीक्षा की जा रही है।