रायपुर। Narendra Modi 13 मार्च को Guwahati में आयोजित कार्यक्रम के दौरान Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार 650 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत Chhattisgarh के 24 लाख 71 हजार 498 किसानों के बैंक खातों में करीब 498.83 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।
वन पट्टाधारी और पीवीटीजी किसानों को भी लाभ
योजना के तहत प्रदेश के 2 लाख 92 हजार वन पट्टाधारी किसानों और 37 हजार 400 विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) किसानों को भी लाभान्वित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश के लाखों किसान और जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से Raipur स्थित Swami Vivekananda Agriculture College Jora से जुड़ेंगे।
ग्राम पंचायतों में होगा लाइव प्रसारण
कृषि विभाग के अनुसार पीएम किसान उत्सव के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि किसान सीधे कार्यक्रम से जुड़ सकें।
2019 से किसानों को मिल रही आर्थिक सहायता
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत Narendra Modi ने की थी और इसकी पहली किस्त फरवरी 2019 में जारी की गई थी। योजना शुरू होने से अब तक छत्तीसगढ़ के किसानों को 11 हजार 283 करोड़ 9 लाख रुपये की राशि मिल चुकी है।
इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है।
योजना का लाभ भू-अभिलेख में दर्ज किसान परिवारों, वन अधिकार पट्टाधारी किसानों और विशेष पिछड़ी जनजाति के किसानों को दिया जाता है।





