May 13, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘धुरंधर’ का जिक्र किया, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

केरल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवल्ला में आयोजित एनडीए रैली में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां ‘धुरंधर’, ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाते हैं।

प्रधानमंत्री ने रैली में कहा, “ये कांग्रेस वाले, UDF वाले, LDF वाले हर चीज में झूठ बोलना जैसे उनका स्वाभाव बन गया है। देश को गुमराह करना ये उनका स्वाभाव बन गया है। जब हम CAA लाए तो इन्होंने इतना झूठ बोला, आज CAA लागू हुआ और देश को कोई नुकसान नहीं हुआ। ‘केरल फाइल्स’ आई फिल्म, तो भी बोले सब झूठ है। उन्होंने कहा द कश्मीर फाइल्स यह झूठ है, उन्होंने कहा धुरंधर भी एक झूठ है।”

फिल्म ‘धुरंधर’ दो भागों में रिलीज हुई और इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी 1999 के कंधार हाईजैक और 26/11 जैसे वास्तविक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से प्रेरित है। पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को और दूसरा भाग 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा। ‘धुरंधर 2’ ने 17 दिनों में भारत में 985.02 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है और वैश्विक स्तर पर 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

हाल ही में मुंबई में NMACC के तीसरे एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह, श्रेया घोषाल और शंकर महादेवन ने हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान श्रेया घोषाल ने रणवीर की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि रणवीर हमेशा विनम्र रहते हैं और दिल से कलाकार हैं।