रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij के प्रधानमंत्री Narendra Modi के विदेश दौरे को लेकर दिए गए बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है।
अमरजीत भगत ने किया बचाव
पूर्व मंत्री Amarjeet Bhagat ने दीपक बैज के बयान का बचाव करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विदेश यात्रा से क्या उपलब्धि लेकर आए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “सिर्फ टॉफी खिलाने और फोटो खिंचाने गए हैं क्या?”
अरुण साव का पलटवार
इस पर उप मुख्यमंत्री Arun Sao ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घटिया स्तर की राजनीति कर रही है और इस तरह की भाषा का इस्तेमाल सड़क का आदमी भी नहीं करता।
अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी और दीपक बैज द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों ने राजनीतिक मर्यादा को तार-तार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह की राजनीति के कारण कांग्रेस लगातार सिकुड़ती जा रही है।
सुशासन तिहार को लेकर भी बयानबाजी
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के सुशासन तिहार में सख्त तेवर पर अमरजीत भगत ने कहा कि यदि सरकार शुरुआत से ऐसी सख्ती दिखाती तो आज यह स्थिति नहीं बनती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भूमाफियाओं का प्रभाव बढ़ गया है।
वहीं अरुण साव ने कहा कि जनता सर्वोपरि है और जो अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेही नहीं निभाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।
खाद संकट पर वार-पलटवार
खाद की किल्लत को लेकर अमरजीत भगत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को समर्थन नहीं दे पाने वाली सरकार का कोई मतलब नहीं है।
इस पर अरुण साव ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण यह समस्या बनी है, लेकिन सरकार किसानों को परेशानी न हो इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है।
भाजपा के घर-घर सर्वे पर भी बयान
भाजपा के प्रस्तावित घर-घर सर्वे अभियान पर अमरजीत भगत ने कहा कि लोग परेशान हैं और भाजपा को विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं अरुण साव ने दावा किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं से करोड़ों लोगों का जीवन बदला है और भाजपा इन्हीं उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी।





