September 4, 2026

प्रतापपुर की तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का रंग, विधायक शंकुतला पोर्ते ने गाया ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’

सूरजपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में तिरंगा यात्राओं और रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान देशभक्ति का अनोखा माहौल देखने को मिला।

विधायक शंकुतला पोर्ते ने गाया देशभक्ति गीत

तिरंगा यात्रा में शामिल प्रतापपुर विधायक शंकुतला पोर्ते ने मंच से देशभक्ति गीत ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ गाकर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगा दी। विधायक ने गीत के जरिए देश के वीर जवानों की शहादत को नमन किया।

गीत की प्रस्तुति के दौरान माहौल भावुक हो गया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

हाथों में तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के नारे

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

यात्रा में शामिल लोगों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश दिया।