January 17, 2026

8 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन, सीएम साय करेंगे आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन का त्वरित, समयबद्ध और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेशभर से आए नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देंगे।

जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शासन-प्रशासन को जनता से सीधे जोड़ना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का गंभीरता से निराकरण किया जाएगा।