July 23, 2026

पूर्णिमा चौहान हत्याकांड: कांग्रेस ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति, पीड़ित परिवार से मिलकर सौंपेगी रिपोर्ट

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में युवती पूर्णिमा चौहान की गोली मारकर हत्या के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर गठित यह समिति घटना की वस्तुस्थिति का पता लगाकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेगी।

समिति के संयोजक चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव बनाए गए हैं। वहीं जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि वे पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी लें तथा मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रदेश नेतृत्व को प्रस्तुत करें।