रायपुर। ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) द्वारा सामाजिक दायित्व (CSR) गतिविधि के तहत ट्रैफिक विभाग को रिफ्लेक्टिव सेफ्टी जैकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन ट्रैफिक थाना कालीबाड़ी चौक में किया गया।
कार्यक्रम में रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ल एवं राडा अध्यक्ष रविंदर भसीन ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सेफ्टी जैकेट वितरित किए। इस अवसर पर राडा की ओर से अमर परवानी, मनीष राज सिं्घानिया, शशांक शाह, विवेक गर्ग, कैलाश खेमानी, विवेक अग्रवाल, सूरज परवानी एवं अभिनव ऋषि मौजूद रहे।
राडा अध्यक्ष रविंदर भसीन ने कहा कि रायपुर ट्रैफिक पुलिस भीषण गर्मी में भी 24X7 शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर रही है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े हर कार्यक्रम में राडा हमेशा प्रशासन और ट्रैफिक विभाग के साथ खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला ने राडा से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। इस पर राडा के उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी ने आश्वासन दिया कि वृक्षारोपण के लिए शासन से भूमि की मांग की जाएगी और हर वर्ष बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि राडा द्वारा लगाए गए पौधों की देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी भी संस्था द्वारा निभाई जाएगी। कार्यक्रम सड़क सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति राडा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।





