रायगढ़। कोसमनारा में 28 वर्षों से तपस्या में लीन बाबा सत्यनारायण को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। साहू समाज और अन्य भक्तों ने पुलिस में शिकायत कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में बाबा एक बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं। बच्चे के पिता ने भी इस पर शिकायत दर्ज कराई। जिला साहू संघ के अध्यक्ष डिग्री लाल साहू ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बताया कि एक युवक ने बाबा सत्यनारायण के खिलाफ ‘ढोंगी’ और ‘बलात्कारी’ जैसे आपत्तिजनक और भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया, जो भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है।
साहू समाज ने इस टिप्पणी को समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताया और दोषी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।





