July 31, 2026

Raipur Transfer News: तिल्दा-नेवरा को मिले नए SDM, प्रशासन ने जारी किया संशोधित पदस्थापना आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए रायपुर जिले में अधिकारियों की पदस्थापना में संशोधन किया है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर मुकेश कुमार कोठारी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तिल्दा-नेवरा के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं, वर्तमान में तिल्दा-नेवरा के एसडीएम के रूप में कार्यरत आशुतोष कुमार देवांगन को आगामी आदेश तक प्रोटोकॉल अधिकारी, रायपुर के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए लिया गया फैसला

शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यह संशोधित पदस्थापना आदेश जारी किया है। आदेश कलेक्टर कार्यालय की वित्त शाखा द्वारा जारी किया गया है।

गौरतलब है कि 16 अगस्त 2024 को जारी आदेश के तहत आशुतोष कुमार देवांगन को डिप्टी कलेक्टर रायपुर से स्थानांतरित कर तिल्दा-नेवरा का एसडीएम बनाया गया था। अब संशोधित आदेश के तहत उनकी नई जिम्मेदारी प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में तय की गई है, जबकि तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम के रूप में मुकेश कुमार कोठारी पदभार संभालेंगे।