March 5, 2026

रायपुर में खुल रहा मध्य भारत का पहला वर्ल्ड-क्लास थीम और वाटर पार्क ‘Amuse O Rama’

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अब मध्य भारत की नई एंटरटेनमेंट कैपिटल बनने जा रही है। नवा रायपुर में निर्मित ‘Amuse O Rama’—भारत का सबसे आधुनिक और वर्ल्ड-क्लास इंटीग्रेटेड थीम एवं वाटर पार्क—7 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों उद्घाटन के लिए तैयार है। आम जनता के लिए पार्क 8 फरवरी से खोल दिया जाएगा।

मध्य भारत का पहला इंटीग्रेटेड थीम और वाटर पार्क

Amuse O Rama केवल वाटर या थीम पार्क नहीं है, बल्कि One-Stop Entertainment Destination के रूप में विकसित किया गया है। यहां रोमांच, फैमिली एंटरटेनमेंट, आधुनिक तकनीक, उच्च सुरक्षा मानक और सांस्कृतिक मूल्यों का संगम मिलेगा।

पार्क की खासियतें:

  • वर्ल्ड-क्लास वाटर पार्क: प्रतिदिन 3,000–5,000 आगंतुकों की क्षमता
  • वेव पूल: 1,500 लोगों के लिए समुद्री लहरों जैसा अनुभव
  • इंटरनेशनल स्टैंडर्ड स्विमिंग पूल
  • लेज़ी रिवर और किड्स स्लाइड्स
  • किड्स पार्क: छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित और शैक्षणिक मनोरंजन जोन

अनूठी रोमांचक राइड्स

  • ग्लास ब्रिज: पानी के ऊपर से रोमांचक नज़ारा
  • ड्रॉप टावर: ऊंचाई से गिरते रोमांच का अनुभव
  • क्रोको कार्नेज: भारत की पहली यूनिक थीम राइड
  • फ्लाइंग चेयर राइड: हवा में झूलता रोमांच
  • वाटर पार्क लिफ्ट सिस्टम: वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, बच्चे और दिव्यांग सुरक्षित

स्मार्ट टेक्नोलॉजी और परिवार-केंद्रित सुविधाएं

  • स्मार्ट बैंड सिस्टम: एंट्री, फूड और शॉपिंग में कैशलेस अनुभव
  • 100% शुद्ध शाकाहारी फूड कार्ट्स
  • मल्टी-एक्टिविटी और गो-कार्टिंग जोन

भव्य उद्घाटन और राज्य नेतृत्व की उपस्थिति

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर शामिल होंगे।

Amuse O Rama केवल एक पार्क नहीं, बल्कि रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए पर्यटन, रोजगार और अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन का नया अध्याय है।